महाराष्ट्र मंडल में धूमधाम से किया गया रावण दहन
2025-10-02 10:05 PM
326
0- लोगों ने आकर्षक आतिशबाजी के साथ लिया स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ, सोन पत्ता देकर एक- दूसरे को भी बधाई
रायपुर। अन्याय पर न्याय की और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा महाराष्ट्र मंडल में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने दशानन रावण के पुतले का दहन किया। इससे पहले सचिव चेतन गोविंद दंडवते ने ब्राह्मण रावण की पूजा की। उनका साथ दीपक रघुनाथ किरवईवाले, श्याम सुंदर खंगन, प्रसन्न निमोणकर, विजय निमोणकर, दीपक पत्रीकार, अतुल गद्रे, अनिल गनोदवाले, छोटू शेवलीकर, दिव्या पात्रीकार, विजय पराड़कर, विशाल बक्षी, अर्चना पराडकर, विनय काले समेत अनेक लोगों ने दिया। रावण दहन के बाद आकर्षक आतिशबाजी भी की गई और स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ लिया गया।
मंडल के सभासदों ने एक- दूसरे को सोन पत्ता देकर विजयदशमी की और महाराष्ट्र मंडल के स्थापना दिवस की बधाई दी। बताते चले कि महाराष्ट्र मंडल की 90वी वर्षगांठ पर विशेष तीन दिवसीय समारोह का आयोजन शुक्रवार, 3 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है।