भटक रही युवा पीढ़ी को समाज से जोड़े, बच्चों में दें संस्कारः सुनील सोनी
2025-10-03 05:41 PM
159
- अन्य समाजों के लिए संस्कार शाला है महाराष्ट्र मंडलः पुरंदर मिश्रा
- महाराष्ट्र मंडल के तीन दिवसीय मराठी सोहला का उद्घाटन
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की 90वीं सालगिरह पर आयोजित भव्य तीन दिवसीय मराठी मेले का शुभारंभ शुक्रवार, 3 अक्टूबर को रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने किया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रुप में रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हुए रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने कहा कि महाराष्ट्र मंडल अपने सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यों में युवाओं को भागीदारी बढ़ाए। आज का हमारी युवा पीढ़ी भटक रही है। ऐसे में हमारी यह जिम्मेदारी बनती है कि हम अपनी युवा पीढ़ी को समाज से जोड़े।
विधायक सुनील सोनी ने आगे कहा कि मैं हमेशा समाज को कुछ न कुछ देने के लिए तत्पर रहता हूं। मैं आज अगर कुछ देने लायक बना हूं तो यह भी उसी समाज के कारण है। समाज ने मुझे इस लायक बनाया। तो मेरा कर्तव्य बनता है कि मैं समाज के लिए कुछ करूं। महाराष्ट्र मंडल कला और संस्कृति को जीवित रखने के लिए लगातार प्रयासरत है। यह एक ऐसी संस्था है जो पिछले 90 वर्षों से समाज सेवा में जुटी है। यहां आज भी हिंदी और मराठी नाटकों का मंचन किया जाता है। शास्त्रीय संगीत के कार्यक्रम होते है। ऐसे आयोजन से आज की युवा पीढ़ी दूर हो रही है। इसे पास लाना बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि मेरे राजनीतिक जीवन की शुरूआत महाराष्ट्र मंडल से हुई। वर्ष 1993 में यह एक कार्यक्रम में मैं अतिथि बनकर आया था। मंडल के स्वरूप से लिए टीएम घाटे जी का बड़ा योगदान है। समाज को आगे बढ़ाना है कि बुराईयों को दूर करना होगा। इन दिनों हम सभी में कम्यूनिकेशन गेप बन गया है। घर हो या बाहर आपसी संवाद बिल्कुल बंद है। ज्यादातर लोग मोबाइल पर अपना समय बर्बाद कर रहे है। ऐसे में हमें इसे कम करने की दिशा में काम करना होगा। रात का भोजन सभी साथ मिलकर करें। आपस में संवाद करें। हमारे घर से ही हमें अच्छे संस्कार मिलते है, संस्कार अच्छे होंगे तो परिवार भी अच्छा होगा, और परिवार अच्छा होता तो समाज अच्छा होगा और अच्छे समाज के अच्छे राष्ट्र का निर्माण होगा।
इससे पूर्व अपने अध्यक्षीय संबोधन में महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले कहा कि आज महाराष्ट्र मंडल अपनी 90वीं सालगिरह मना रहा है। आज इस स्वर्णिम अवसर के हम सभी साक्षी है। मंडल ने शिक्षा के क्षेत्र में पिछले 42 सालों से संत ज्ञानेश्वर विद्यालय, कामकाजी महिला वसती गृह और दिव्यांग बालिका विकास गृह का संचालन कर रहा है। इसके छोड़ सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम अनवरत जारी है। आभार प्रदर्शन सचिव चेतन दंडवते और कार्यक्रम का संचालन प्रसन्न निमोणकर ने किया।