मराठी सोहला 2025: ज्वेलरी और डेकोरेटिव आइटम्स खरीदने उमड़ी भीड़
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की 90वीं सालगिरह पर आयोजित मराठी सोहला में लगे ज्वेलरी और फूड स्टाल को पहले दिन अच्छा प्रतिसाद मिला। दोपहर बाद हुई बारिश के बाद भी लोगों की भीड़ उत्साही नजर आई। मंडल के इन स्टालों में मराठी ज्वेलरी, ड्रेस के साथ रंगोली, मोमबत्ती, साड़ी, आर्टिफिशियल ज्वेलरी की अच्छी खासी डिमांड नजर आई। इस बार टेरो कार्ड रीडर और रेकी का स्टाल भी लगा।
सचिव चेतन दंडवते ने बताया कि इन स्टालों में डिजाइनर रेडिमेट गारमेंट्स, बेडशीट, इंटीरियर आइटम, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, आर्टिफिशियल फ्लावर और दीपावली की तैयारियों से जुड़ी आकर्षक सामग्रियों के विविध स्टाल शामिल हैं। स्टालों में पहुंचे लोग दिवाली के सजावटी सामानों की खरीदारी कर रहे है।
