दिव्य महाराष्ट्र मंडल

फ्री हैंड रंगोली में दिखी क्रिएटीविटी... थ्री डी आर्ट के साथ

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के 91वें स्थापना दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय मराठी सोहळा के दूसरे दिन की शुरुआत रंगोली स्पर्धा से हुई। स्पर्धा में प्रतिभागियों द्वारा बनाई गई फ्री हैंड में क्रिएटिवटी नजर आई। स्पर्धा में सोनल किरवई परचुरे प्रथम और द्वितीय स्थान पर श्रेया टल्लू और तीसरे स्थान पर प्रियंक डबली रही। सभी रंगोलियों में कोजगिरी उत्सव की झलक नजर आई।

रंगोली स्पर्धा प्रभारी नमिता शेष, आस्था काले, रेणुका पुराणिक और अक्षता पंडित ने बताया कि रंगोली स्पर्धा में कुल 7 प्रतिभागियों ने भाग लिया। रंगोली के लिए छलनी और अन्य उपकरण का उपयोग करना मना था। सभी को एक घंटे का समय दिया गया था। सभी ने फ्री हैंड रंगोली बनाई।  प्रथम आई रंगोली में थ्री डी इफेक्ट नजर आया। 

नमिता शेष ने आगे बताया कि स्पर्धा में सोनल किरवई परचुरे, शिप्रा आष्टीकर, सोनल पेदे, सीमा तिग्गा, श्रेया टल्लू, अर्चनाभाकरे और प्रियंका डबली ने भाग लिया था।  रंगोली स्पर्धा में निर्णायक की भूमिका आर्टिसन अजय पोतदार ने निभाई। अजय ने बताया कि रंगोली की फिनिंगश, कलर काम्बिनेशन और रंगों के सही इस्तेमाल के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया है।