तोरण सजाओ में दिखी बच्चों की प्रतिभा
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के 91वें स्थापना दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय मराठी सोहळा के दूसरे दिन तोरण सजाओं स्पर्धा में दिखी बच्चों की प्रतिभा।
स्पर्धा प्रभारी नमिता शेष, रेणुका पुराणिक, आस्था काले और अक्षता पंडित ने बताया कि मंडल में आयोजित तोरण सजाओं स्पर्धा में बच्चों की प्रतिभा नजर आई। आम के पत्तों और फूलों की सहायता से बच्चों ने सुंदर सुंदर तोरण का निर्माण किया। इस स्पर्धा में अभिज्ञा शुक्ला प्रथम, अक्षत पंडित द्वितीय तीसरे स्थान पर प्रवीश डोनगांवकर रहे। स्पर्धा में उत्कर्ष जोशी और आश्रणी गोबड़े ने भी शानदार तोरण बनाया। तोरण सजाओं स्पर्धा में जज की भूमिका में अंजली मूले रही।