दिव्य महाराष्ट्र मंडल

भरवा, मारवाड़ी और ट्रेडिंग मेहंदी बनी विजेता

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के 91वें स्थापना दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय मराठी सोहळा के दूसरे दिन मेहंदी लगाओ स्पर्धा में महिलाओं के हाथों में भरवा, मारवाड़ी और ट्रेडिं मेहंदी की डिजाइन नजर आई।

स्पर्धा प्रभारी नमिता शेष, रेणुका पुराणिक, आस्था काले और अक्षता पंडित ने बताया कि मेहंदी सजाओं स्पर्धा में चार प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें भरवा मेहंदी बनाकर श्रेया टल्लू प्रथम स्थान पर रही। वहीं ट्रेडिशन और मार्डन कल्चर की मेहंदी बनाकर वर्तिका क्षीरसागर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। मारवाड़ी स्टाइल मेहंदी लगाकर  सोनल पेदे तीसरे स्थान पर रही। वहीं दीपाली बर्वे ने शानदार मेहंदी लगाकर स्पर्धा में चौथे स्थान पर रही। मेहंदी स्पर्धा में जज की भूमिका प्रोफेशनल मेंहदी क्रिएटर अभिषेक वर्मा ने निभाई।