बच्चों के चटपटे व्यंजनों ने लुभाया... बड़ों का खट्टा-मीठा जायका रहा खास
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की 90वें सालगिरह पर आयोजित तीन दिवसीय मराठी सोहला के दूसरे दिन आयोजित व्यंजन और फायरलेस कुकिंग स्पर्धा का आयोजन किया गया। एक ओर जहां बच्चों के चटपटे और मीठे व्यंजन ने लोगों को लुभाया वहीं बड़ों के बनाए जायकेदार व्यंजनों का सभी ने स्वाद लिया।
कुकिंग स्पर्धा की प्रभारी रेणुका पुराणिक, नमिता शेष, आस्था काले और अक्षता पंडित ने बताया कि फायरलेस कुकिंग स्पर्धा का आयोजन बच्चों और बड़ों के लिए अलग-अलग था। बड़ों ने जहां मीठे और नमकीन व्यंजन में अलग-अलग भागीदारी दी। वहीं बच्चों के स्वादिष्ट चटपटे व्यंजनों को सभी ने पंसद किया। बच्चों ने स्वादिष्ट चटपटे व्यंजनों के साथ स्वीट्स बनाए वहीं सीनियर वर्ग में प्रतिभागियों के बनाएं व्यंजनों के जायके ने सभी की भूख बढ़ा दी।
रेणुका पुराणिक ने आगे बताया कि कुकिंग स्पर्धा नमकीन में अल्का गोले प्रथम, अर्चना पराडकर द्वितीय और अपर्णा आठले तृतीय रही। वहीं मीठे वाले सेगमेंट में स्नेहा महाजन प्रथम, अराधना शेष द्वितीय और शिप्रा आष्टीकर तृतीय रही। इसी तरह बच्चों में सार्वी गनोदवाले प्रथम, अमोघ बाबर द्वितीय, अनंत बहिरट तृतीय और अभिज्ञा शुक्ला को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
नमिता शेष ने बताया कि बड़ों की स्पर्धा में आराधना शेष, स्मिता कोमजवार, शिप्रा आष्टीकर, कीर्ति भिते, प्राची डोनगांवकर, अचला मोहलीकर, श्वेता कड़ू, साधना बहिरट, अपर्णा आठले, कंचन पुसदकर, मीना विभूते, आरती ठोमरे, जयश्री ढेकणे, अल्का गोळेस, अर्चना पराड़कर, सुरभि गनोदवाले, अर्चना भाखरे, सीमा टिग्गा, स्नेहा महाजन और प्रगति ओगले शामिल रहे। वहीं बच्चों की स्पर्धा में अभिज्ञा शुक्ला, आश्रयनी बोबड़े, प्रणवी ओगले, सार्वी गनोदवाले, प्रनीष डोनगांवकर, अद्विता बल्की, अमोक बाबर, अनंत बहिरट ने सहभागिता निभाई।