दिव्य महाराष्ट्र मंडल

हनुमान मंदिर में हुआ रामरक्षा स्त्रोत और चालीसा पाठ

रायपुर। महराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से प्रत्येक शनिवार को होने वाला रामरक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का पाठ बीते शनिवार 4 अक्टूबर को मराठी सोहला के बीच भी जारी रहा। समिति के सदस्यों ने तात्यापारा स्थित हनुमान मंदिर में रामरक्षा और हनुमान चालीसा का पाठ किया।

आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि तात्यापारा केंद्र की महिलाओं ने तात्यापारा स्थित हनुमान मंदिर में रामरक्षा और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान तात्यापारा महिला केंद्र की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।  वहीं अमलीडीह केंद्र की महिलाओं ने भी स्थानीय मंदिर में पाठ किया। इस दौरान अर्चना भाखरे, अरुणा अय्यर, गायनी अय्यर, श्रुति बोनकर उपस्थित रहीं।