नटवर गोपीकृष्ण नेशनल अवार्ड में संत ज्ञानेश्वर की अदिति ने दी प्रस्तुति
रायपुर। रंग मंदिर में हुए 18वें नटवर गोपीकृष्ण नेशनल अवार्ड्स में संत ज्ञानेश्वर विद्यालय की अदिति बाघ ने शानदार भरतनाट्यम की शानदार प्रस्तुति देकर स्पर्धा में तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्पर्धा में हैदराबाद, विशाखापट्टनम, दिल्ली, दुर्ग, भिलाई और रायपुर सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 220 प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से समारोह को ऊर्जा और रंगों से भर दिया। कार्यक्रम का संचालन आल इंडिया डांसर्स एसोसिएशन द्वारा किया गया।
2 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक 11 दिवसीय यह उत्सव देशभर के संगीत और नृत्य कलाकारों के लिए अच्छा मंच साबित हुआ। इन 11 दिनों में अब तक 3 हजार से अधिक शौकिया कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संत ज्ञानेश्वर स्कूल की शिक्षिका रचना तिवारी ने बताया कि अदिति बाग ने शानदार भरतनाट्यम की प्रस्तुति और स्पर्धा में तृतीय स्थान प्राप्त किया।