दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल का 17वां महिला केंद्र बना न्यू राजेंद्र नगर, कमलविहार- लालपुर

अध्यक्ष ने शुभकामना देकर कहा-जुट जाएं सेवा के कार्यों में

रायपुर। महाराष्‍ट्र मंडल की 90वें सालगिरह के अवसर पर मंडल ने 17वें महिला केंद्र की स्थापना की। न्यू राजेंद्र नगर, कमलविहार- लालपुर की महिलाओं को एकजुट करने और समाजसेवा के कर्यों से जोड़ने के लिए मंडल ने अपने इस केंद्र की स्थापना की। मराठी सोहला के तीसरे दिन मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले इसकी विधिवत घोषणा की।

मंडल की उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल ने बताया कि न्यू राजेंद्र नगर, कमलविहार- लालपुर महिला केंद्र की संयोजिका की जिम्मेदारी ज्योति बनकर को दी गई है। वहीं सहसंयोजिका  सुखदा लाखे, सरिता लुलु, अल्का बापट और नीलिमा लखपाले को बनाया गया है। मराठी सोहला के अवसर पर केंद्र की महिलाओं ने शानदार नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी को मन मोह लिया। गीता ने आगे बताया कि इस केंद्र के लिए महाराष्ट्र मंडल द्वारा फ्लैक्स बनाया गया. जिसे महिलाओं को दिया गया। और मंडल के समाजसेवा के कार्यों का क्षेत्र बढ़ाने की शुभकामनाएं दी।