मराठी लोकनृत्य गोंधल आई भवानी की शानदार प्रस्तुति
2025-10-10 01:03 PM
424
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की शंकर नगर महिला केंद्र की टीम ने मंडल में आयोजित तीन दिवसीय मराठी सोहला के तीसरे और समपान अवसर पर मराठी लोकनृत्य गोंधल आई भवानी की शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। आकर्षक वेशभूषा के साथ गोंधल आई भवानी और आई अंबाबाई की प्रस्तुति दी।
महाराष्ट्र मंडल की उपाध्यक्ष गीता दलाल ने बताया कि शंकर नगर महिला केंद्र की देविका देशपांडे, रैना पुराणिक, लीना मुजुमदार, सपना काडू, अमृता सोमण, स्वाती जोशी, वैशाली निमजे, कविता लांजेवार, वर्षा उरकुरकर और श्वेता डबली ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया।