दिव्य महाराष्ट्र मंडल

पुण्य श्लोका अहिल्या बाई और धर्म और विज्ञान पर लिखे निबंध

रायपुर। बृहन महाराष्ट्र मंडल नई दिल्ली और राज्य विकास संस्था मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित, मराठी भाषा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन महाराष्ट्र मंडल रायपुर में 5 अक्टूबर को दोपहर 12 से 2 बजे के मध्य किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने पुण्य श्लोका अहिल्या बाई और धर्म और विज्ञान, मित्र या शत्रु विषय पर निबंध लिखा।

इस निबंध लेकर स्पर्धा के लिएलगभग 20 प्रतिभागियों ने अपनी स्वीकृति प्रदान की थी। अचानक मूसलाधार बारिश होने के कारण सिर्फ 9 प्रतिभागियों ने निबंध लेखन कार्य किया। निबंध लेखन स्पर्धा में शामिल सात प्रतिभागियों ने पुण्य श्लोका देवी अहिल्या बाई होल्कर पर और दो प्रतिभागियों ने धर्म और विज्ञान-मित्र या शत्रु  विषय पर निबंध लिखा। एक हजार से 15 सौ शब्दों को लेखन प्रतिभागियों ने लिखा। बृहनमहाराष्ट्र मंडल के शताब्दी वर्ष होने के प्रत्येक प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र एवं पेन उत्साहवर्धन के लिए प्रदान किए गए।