महाराष्ट्र मंडल में फ्री रंगोली वर्कशाप 12 अक्टूबर को
रायपुर। इस दीपावली आप भी अपने घर पर बनाना चाहते है मनमोहक संस्कार भारती और फ्री हैंड रंगोली तो महाराष्ट्र मंडल में आयोजित यह एक दिवसीय वर्कशाप आपके लिए ही है। जी. हां... कला एवं संस्कृति समिति की ओर से इस वर्कशाप का आयोजन रविवार, 12 अक्टूबर को दोपहर 3 से 5 बजे तक किया जा रहा है।
कला एवं संस्कृति समिति के प्रमुख अजय पोतदार ने बताया इस एक दिवसीय वर्कशाप में समिति के सदस्य और रंगोली आर्टिस्ट शेखर क्षीरसागर प्रतिभागोयं को संस्कार भारती रंगोली और हैंड फ्री रंगोली बनाना सिखाएंगे। इसके साथ ही कलर सेडिंग के बारे में बताते हुए प्रतिभागियों को रंगोली बनाना भी सिखाएंगे। यह वर्कशाप सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क है। अधिक जानकारी के लिए शेखर क्षीरसागर से 98264 15954 और 8839547341 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।