रोहिणीपुरम, बूढ़ापारा, वल्लभनगर और सरोना केंद्र में हुआ रामरक्षा स्त्रोत का पाठ
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से जारी रामरक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का पाठ इस सप्ताह शनिवार, 11 अक्टूबर को भी उत्साह के साथ जारी रहा। त्योहारी व्यवस्ता के बीच रोहिणीपुरम, बूढ़ापारा, वल्लभनगर और सरोना केंद्र की महिलाओं ने स्थानीय मंदिरों और सदस्यों के घर पर एकत्र होकर रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया।

आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि बूढ़ापारा केंद्र की महिलाओं ने बूढ़ापारा स्थित हनुमान मंदिरम रामरक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा के बाद भूलाबाई के गीत गाए। भूलाबाई के गीत महाराष्ट्रीयन परिवार में भाद्रपद पूर्णिमा से कोजागिरी पूर्णिमा तक घर-घर गाए जाने वाले पारंपरिक गीत हैं। ये गीत शंकर-पार्वती और भूलाबाई (भुवनेश्वरी/जगनमाता) के इर्द-गिर्द घूमते हैं और इन्हें लड़कियां और महिलाएं एक साथ ताली बजाकर और थाप देकर गाती हैं। ये गीत विदर्भ की लोककथाओं, परंपराओं और त्योहारों को दर्शाते हैं। इस दौरान सरिता साठे, सविता मोघे, जयश्री केलकर, हेमा पराड़कर, संगीता नन्देडकर, अपर्णा मोघे, अनुपमा नलगुंडवार, सुचिता काले, संध्या चौधरी, अनघा करकशे, अपर्णा काले, कीर्ति करकरे, वंदना जोशी, प्रणिता नलगुंडवार, दीपाली बर्वे, अर्चना मोघे, सुहासिनी पट्टलवार, कुमारी पट्टलवार और रीता लोखंडे उपस्थित थीं।

वहीं रोहिणीपुरम केंद्र की महिलाओं ने केंद्र की सदस्या संध्या खंगन के निवास पर एकत्रित होकर रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान साधना बहिरट, रितु बहिरट, अपर्णा जोशी, अचला मोहरीकर, अलका कुळकर्णी, प्राची गनोदवाले, सुनिता रामटेके, अनुभा साडेगांवकर , अपर्णा वरारपांडे, चित्रा बल्कि, स्मिता बल्कि, मीना विभूते, सीमा बक्शी, श्रेया टल्लू, रश्मि तनखीवाले, मंगला कुळकर्णी, अनिता लांगे, सोनाली कुळकर्णी, वीणा वंडलकर, जयश्री भूरे और रचना ठेंगड़ी उपस्थित रही।

इसी तरह सरोना केंद्र की महिलाओं ने सदस्या दीपा वैद्य के घर पर पाठ किया। इस दौरान मीना नवरे, विभा पांडे, जयश्री ढेकणे, शिखा चोरनेले, आरती ठोंबरे, डॉ अलका गोळे, नेहा किल्लेदार, अलका मोडक, दिप्ती शिलेदार, दीपा वैद्य, मीना परदेशी, शांती महाजन, रमा धारवाडकर एवं प्रवीणा बापट उपस्थित थी।
वल्लभनगर केंद्र की महिलाओं ने संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में एकत्रित होकर पाठ किया। इस दौरान सुलभा विठ्ठालकर, शुभांगी आप्टे, अपर्णा पेंडसे, अपर्णा देशमुख, रोहिणी चिमाटे, स्मिता चांदोकर, चित्रा कोहले, विजया चौधरी, वंदना पाटिल, प्रीति केसकर उपस्थित थीं।