महाराष्ट्र मंडल ने जरूरतमंदों को किया पुराने कपड़ों का वितरण
- अरिहंत नगर अटल आवास बस्ती में पहुंचे लोगों के दिए कपड़े
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की युवा समिति ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली के पूर्व शहर की निचली बस्ती में जाकर जरुरतमंदों को कपड़ों का वितरण किया। इस दौरान कपड़ा लेने के लिए लोगों की खासी भीड़ उमड़ पड़ी।
युवा समिति के समन्वयक विनोद राखुंडे ने बताया कि दीपावली के पूर्व आर्थिक रुप से संपन्न लोग अपने लिए नये कपड़े खरीदते है, वहीं एक-दो बार पहनने के बाद पुराने कपड़ों को पहनना छोड़ देते है। फैशन का दौर इनती तेजी से बदल रहा है कि आज की पीढ़ी को अपने फैशन के अनुरुप कुछ महीनों में कपड़े बदलने पड़ते है। और पुराने कपड़े यूं ही रखे रहते है। जिसे हम दीवाली की सफाई के दौरान निकालते है। ऐसे ही साफ सुथरे कपड़ों को महाराष्ट्र मंडल में एकत्र तक निचली और स्लम बस्तियों में जाकर लोगों को वितरण किया जाता है।

युवा समिति की प्रमुख डा. शुचिता देशमुख ने कहा कि पिछले कई सालों से युवा समिति यह प्रयास कर रही है। हमारा छोटा सा प्रयास कई लोगों के चेहरे पर खुशिया लेकर आता है। रविवार, 12 अक्टूबर को अरिहंत नगर सरोना के समीम अटल आवास बस्ती में जरूरतमंदों को कपड़ों का वितऱण किया गया। इस दौरान मंडल के सहसचिव सुकृत गनोदवाले विशेष रुप से उपस्थित थे। आज के इस अभियान में युवा समिति की सह प्रमुख रीना बाबर, सह प्रमुख शुभम पुराणिक. मेघा पोतदार , श्रावणी मुकादम, उदित बक्षी भी उपस्थित थे।