महाराष्ट्र मंडल में दिवाली पहाट संग मिलन 19 को
2025-10-18 05:51 PM
215
0- सुबह छह बजे भाव व भक्ति गीतों का लुत्फ लेकर आपस में मिलेंगे आजीवन सभासद
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में भाव व भक्तिमय संगीत का कार्यक्रम दिवाली पहाट संग दीपावली मिलन का आत्मीय आयोजन रविवार, 19 अक्टूबर को सुबह छह बजे होगा। हमेशा की तरह इस बार भी इसमें नए युवा गायकों को सुनने का अवसर मिलेगा।
सांस्कृतिक समिति के समन्वयक प्रेम उपवंशी ने बताया कि पहली बार दिवाली पहाट का नामकरण ‘स्वरदीप’ किया गया है। चंद्रशेखर सुरावधनीवार ‘स्वरदीप’ के सूत्रधार हैं और वे इस संगीतमय कार्यक्रम को अपनी मां मनोरमा रघुनाथ सुरावधनीवार की स्मृति में कर रहे हैं। नचिकेत हरकरे, अंकिता फाटक हरकरे, कल्याणी देसाई और दीक्षा वराडपांडे रविवार को सुबह छह बजे सुगम और भक्तिमय गानों पर सुमधुर आवाज का जादू बिखेरेंगे। इसमें उनका हारमोनियम पर चंद्रशेखर सुरावधनीवार अन्य वाद्य यंत्रों पर सत्या मुद्लियार, अशोक कुर्म देंगे। कार्यक्रम का संचालन प्रिया बक्षी करेंगी।
कार्यक्रम के संयोजक परितोष डोनगांवकर ने बताया कि दिवाली पहाट में बड़ी संख्या में उपस्थित आजीवन सभासद दिवाली मिलन के अंतर्गत एक- दूसरे से आत्मीय मुलाकात भी करेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन सीजीएमएससीएल के अध्यक्ष दीपक म्हस्के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले करेंगे।