दिव्य महाराष्ट्र मंडल

नेशनल चैम्पियन शिप के लिए रिंग फाइट कैंप 23 अक्टूबर से

रायपुर।  छत्तीसगढ रिंग फाइट एसोसिएशन एवं महाराष्ट्र मंडळ रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में 9th नेशनल रिंग फाइट चॅम्पियनशिप 2025 में छत्तीसगढ की टीम भाग लेने के लिए रिंग फाइट कैंप दिनांक 23 अक्टूबर से प्रारंभ किया जा रहा है।

छत्तीसगढ रिंग फाइट एसोसिएशन की उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल ने बताया कि इस कैंप में खिलाड़ियों को रिंग फाइट की तकनीक की बारीकियों एवं खेल की जानकारी  रिंग फाइट के सचिव एवं कोच ओपी.कटारिया एवं संत ज्ञानेश्वर विद्यालय की खेल शिक्षिका ज्योति साहू कोचिंग देंगी।

बताते चले कि इस कैंप में पिछले नेशनल के 6 मेडलिस्ट खिलाड़ी भी भाग ले रहे है।  यह कैंप एक सप्ताह तक चलने वाला है। जिन बच्चों को पश्चिम बंगाल में 12,1314 दिसंबर को होने जा रहे है 9 वे रिंग फाइट नॅशनल चॅम्पियनशिप 2025 में भाग लेना है। वे छत्तीसगढ रिंग फाइट एसोसिएशन की उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल से संपर्क कर सकते है।