महाराष्ट्र मंडल के महिला केंद्रों में मनाया गया आंवला नवमीं... पेड़ की पूजा कर रोचक खेलों का महिलाओं ने लिया आनंद
रायपुर। सनातन संस्कृति में कार्तिक मास का अपना अलग ही महत्व है। पौराणिक मान्यता के अनुसार कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक भगवान विष्णु आंवले के वृक्ष पर निवास करते हैं, इसलिए इसे आंवला नवमी कहते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन की गई पूजा-अर्चना और दान का अक्षय फल मिलता है। इसलिए इसे अक्षय नवमी भी कहा जाता है। महाराष्ट्र मंडल की महिला केंद्रों की महिलाओं ने अपने अपने केंद्र में 31 अक्टूबर को आंवला नवमीं मनाई।
महाराष्ट्र मंडल की उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल ने बताया कि डंगनिया केंद्र की महिलाओं ने रविवि परिसर स्थित बंजारी माता मंदिर पहुंच आंवला नवमी मनाई। इस दौरान सभी से पूरे विधि-विधान से आंवले के पेड़ की पूजा और पेड़ के नीचे ही स्वादिष्ट भोजन का लुफ्त उठाया। इस दौरान दिव्या पात्रीकर, दीपांजली भालेराव, अनुभा जाऊलकर, श्रुति डोनगांवकर, अनुजा महाडिक, प्रीति रणदिवे, संध्या पद्मटिंटीवार, श्रद्धा देशमुख और विजया भाले उपस्थित थीं।

भगिनी महिला मंडल और चौबे कालोनी महिला केंद्र की महिलाओं ने आंवला पेड़ के नीचे पूजा अर्चना की। जिसके बाद पेड़ के नीचे बैठकर स्वादिष्ट भोजना का आनंद लिया। इस दौरान मनीषा वरवंडकर, अपर्णा कालेले, सुनीता कुलकर्णी, अनुपमा बोधनकर, संगीता निमोणकर, रोहिणी नेने, श्रुति बर्वे, सुषमा आप्टे, कीर्ति हिशीकर, अवंती अग्निहोत्री, नलिनी राजिमवाले, मालविका राजिमवाले, अंजली वैद्य, गौरी क्षीरसागर, धनश्री पेंडसे, पुष्पा गोवर्धन, अर्चना मुकादम, पल्लवी मुकादम उपस्थित रहीं।

वल्लभ नगर केंद्र की महिलाओं ने गोल्डन गार्डन शैलेंद्र नगर में आंवला नवमी मनाई। महिलाओं ने आंवले के पेड़ की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की और सभी ने मजेदार गेम भी खेले। जिसमें जोड़ी बनाओ में सुवर्णा प्रथम, रोहिणी द्वितीय व स्मिता तृतीय रही। दूसरे गेम पासिंग द पार्सल में शुभांगी प्रथम, शोभा पाटिल द्वितीय, रोहिणी तृतीय रही, फिर सभी महिलाओं ने महाराष्ट्र मंडल से मंगाए खाने का आनंद लिया, और इस तरह वल्लभ नगर केंद्र का आंवला नवमी का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर अपर्णा देशमुख, मानसी विठाळकर, शुभांगी आप्टे, अर्चना जतकर, कांचन पुसदकर, रोहिणी पेंडसे, अपर्णा आठले, अपर्णा पेंडसे, स्मिता चांदोळकर, सीमा, वंदना पाटील, अमरजीत, लीना केळकर, शोभा पाटील, प्रियंका चांदोलकर, नूतन दामले, मंजूषा चिलमवार, रोहिणी चिमोटे, उषा काकडे, सुवर्णा कस्तुरे, नंदा अगस्ती , सीमा तिघा, सुरेखा मेघावाले, आशा बरेवार, संगीता, अनीता उमाडे, प्रीती केसकर और विजया चौधरी उपस्थित रहीं।

इसी तरह रोहिणीपुरम महिला केंद्र ने भी आंवला नवमीं धूमधाम से मनाया। केंद्र की सदस्या श्यामल जोशी निवास पर एकत्रित होकर सभी ने आंवले के पेड़ की पूजा और प्रसाद अर्पित पर भोजन का आनंद लिया। इस दौरान सभी ने हौजी खेला और नृत्य किया। आयोजन में अलका कुलकर्णी, अचला, अपर्णा जोशी, अपर्णा वरदपांडे, श्यामल जोशी, मीना विभूते, प्रांजल बल्लाल, चित्रा बाल्की, प्राची गनोदवाले, राजश्री वैद्य, उपस्थित थीं।