दिव्य महाराष्ट्र मंडल

राजेंद्र नगर- कमल विहार महिला केंद्र ने मनाया दिवाली मिलन

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के राजेंद्र नगर-कमल विहार महिला केंद्र की महिलाओं ने शनिवार, 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस और दिवाली मिलन बड़े धूमधाम के साथ मनाया। दिवाली मिलन का यह कार्यक्रम केंद्र की संयोजिका सुखदा लाखे के निवास पर संपन्न हुआ। बताते चले कि राजेंद्र नगर-कमल विहार महिला केंद्र महाराष्ट्र मंडल का 17वां और नवीन महिला केंद्र है, जहां लगातार सामाजिक गतिविधियां संचालित हो रही है।

महाराष्ट्र मंडल की उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल ने बताया कि एक नवंबर को शनिवार होने के कारण सबसे पहले रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। जिसके बाद सभी ने एक दूसरे को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।  इस अवसर पर सभी ने कई रोचक गेम्स भी खेले। जिसमें ज्योति बनकर प्रथम, अल्का बापट द्वितीय और मैथिली ठोके तृतीय रही। इसके उपरांत भी ने दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया और एक दूसरे को मिठाईयां खिलाया। इस अवसर पर ज्योति बनकर, सुखदा लाखे, अल्का बापट, नीलिमा लखपाले, सरिता लुलु, तृप्ति करमरकर, मंगला मिश्रेकर, स्मिता कायदे, मैथिली ठोके, मनीषा चौंखं,  पुष्पा चिलमवार प्रमुख रुप से उपस्थित थीं।