देवउठनी एकादशी पर आध्यात्मिक समिति ने किया विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से देवउठनी एकादशी के अवसर पर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ किया गया। सुबह 7 बजे सभी सदस्यगण आनलाइन मोड पर जुड़े और पूरे उत्साह के साथ पाठ किया। बताते चले कि मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर हर एकादशी पर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ किया जाता है।
आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि देवउठनी एकादशी के दिन श्रीहरि योगनिद्रा से जागते हैं और चातुर्मास्य व्रत का समापन होता है। यह दिन व्रत, दान और भक्ति साधना के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। इस दिन रात्रि जागरण, कथा-कीर्तन और भगवान विष्णु की आराधना विशेष फलदायी होती है। देवउठनी एकादशी के दिन किया गया दान सहस्रगुना बढ़कर फल देता है।
पाठ में दिवाली अलोनी, दीपाजंलि भालेराव, हेमंत मार्डीकर, ज्योत्सना किरवई, मंजूषा मरकले, प्राची पराड़कर, प्रणिता नलगुंडवार, रोहिनी नेने, संध्या खंगन, शताब्दी पांडे, वर्षा करंजकर, आस्था काले, अलखनंदा नारद, अंजलि नलगुंडवार, अनुपमा नलगुंडवार, अर्चना जतकर शामिल हुई।