रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती के अवसर पर राज्योत्सव में लगे ऊर्जा विभाग के मण्डप का अवलोकन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 4 नवंबर को किया। इस अवसर पर पॉवर कंपनी के अध्यक्षगण सुबोध कुमार सिंह एवं डॉ. रोहित यादव तथा तीनों एमडी एस.के. कटियार, राजेश शुक्ला, भीमसिंह कंवर उपस्थित थे। साय ने ऊर्जा विभाग द्वारा सु-सज्जित एवं प्रदर्शित विभिन्न प्रादर्शों की सराहना की।
रायपुर ग्रामीण के कार्यपालक निदेशक संदीप वर्मा ने बताया कि पिछले एक माह से राज्योत्सव की तैयारियां की जा रही थी। ऊर्जा विभाग के मण्डप में मॉडल के माध्यम से पम्प स्टोरेज बिजलीघर, कंपोस्ड बायोगैस सिस्टम, सोलर सिटी, आदर्श सोलर गांव, नियद नेल्लानार तथा विद्युत सुरक्षा संबंधी मॉडल का प्रदर्शन किया गया। पीएम सूर्यघर योजना के चल-चित्र एवं कठपुतली प्रदर्शन के माध्यम से योजना की डबल सब्सिडी की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई। राज्योत्सव में कुल 1500 रजिस्ट्रेशन दर्ज किए गए। इसके अलावा जनता के लिए रोचक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया जिसमें जीतने वाले प्रत्येक व्यक्ति को क्यूआर इनबिल्ड की-रिंग पुरस्कृत किए गए। 5 दिवसीय राज्योत्सव में कुल 4 हजार प्रतिभागियों ने प्रश्नोत्तरी का आनंद उठाया।
इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने मण्डप का अवलोकन किया और बिजली उत्पादन की प्रक्रिया को मॉडल के माध्यम से समझा। ज्ञानवर्धक एवं रोचक जानकारियों से लोग प्रफुल्लित एवं आकर्षित हुए। मण्डप के जनदर्शन में सभी श्रेणी एवं वर्ग के लोगों ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 5 दिनों तक चले राज्योत्सव में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए आगंतुकों को योजनाओं की जानकारी हेतु पत्रक वितरित किए गए।
इस अवसर पर मुरारी श्रीहरि, नीरज वर्मा, मनोज बजाज, राजू साहू, आशीष चंदेल, रूद्र कश्यप, राजीव साहू, मनोज वर्मा, विवेक मिंज, अश्विनी कुमार, तेजराम कोसरिया, ओमकार चंद्राकर, सुशांत फुलजले, सौरभ भरदिया, आयुष पांडेय, हरिश बंजारे, दाऊरेम आडिल, हुमेंद्र राजपूत, रेखचंद एवं रेखराज चौरे ने मण्डप का सफल संचालन किया।