दिव्य महाराष्ट्र मंडल

दिवाली मिलन में ताश के पत्तों के खेलों का सभी ने लिया आनंद

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के वल्लभ नगर केंद्र की महिलाओं ने शनिवार, 15 सितंबर को संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में दिवाली मिलन उत्सव का आयोजन किया। शनिवार और एकादशी होने के कारण महिलाओं ने सर्वप्रथम रामरक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का पाठ किया और ताश के पत्तों का मनोरंजक खेलों का भी आनंद लिया।

महिला सह प्रमुख अपर्णा देखमुख ने बताया कि दिवाली उत्सव हो और ताश के खेल न हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। इसलिए इस बार केंद्र की महिलाओं ने ताश के विभिन्न खेलों का आनंद लिया। कई महिलाओं के लिए कई खेल बिल्कुल नए थे, लेकिन सभी ने इसका भरपूर आनंद उठाया। ताश के खेल में प्रथम आशा द्वितीय कंचन, व तृतीय अमरजीत रहीं। फिर सभी ने स्वादिष्ट नाश्ते का आनंद लिया।

इस अवसर पर मानसी विठाळकर, शुभांगी आपटे, अर्चना जतकर, कांचन पुसदकर, सुहानी पवार, हर्षा, प्रतिमा आगलावे, वैभवी  चौधरी, शुभदा अगस्ती, वंदना पाटील. अमरजीत, लीना केळकर, शोभा पाटील, सुलु हर्डीकर, श्वेता, मंजूषा चिलमवार, रोहिणी चिमोटे, उषा काकडे, सुवर्णा कस्तुरे, नंदा अगस्ती,  सीमा तिघा , सुरेखा मेघावाले, आशा बरेवार , प्राजक्ता पुसदकर, अनीता उमाडे,  प्रीती केसकर,  विजया चौधरी  और शोभा ठाडा उपस्थित रहीं।