महाराष्ट्र मंडल में शिवाजी की महाआरती और रानी लक्ष्मी बाई की जयंती बुधवार 19 नवंबर को
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में बुधवार 19 नवंबर को शाम 7 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज की महाआरती और रानी लक्ष्मी बाई की जयंती मनाई जाएगी। महाराष्ट्र मंडल के युवा समिति के समन्वयक विनोद राखुंडे ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल की युवा समिति द्वारा माह के प्रत्येक 19 तारीख को छत्रपति शिवाजी महाराज की महाआरती की जाती है। वहीं रानी लक्ष्मीबाई की जयंती भी मनाई जाएगी।
विनोद ने आगे बताया कि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती हर साल 19 नवंबर को मनाई जाती है। उनका जन्म 19 नवंबर 1828 को वाराणसी में हुआ था और उनके बचपन का नाम मणिकर्णिका था। यह दिन उनकी वीरता और 1857 के विद्रोह में उनके योगदान को याद करने के लिए मनाया जाता है। इस अवसर पर रानी लक्ष्मीबाई और छत्रपति शिवाजी महाराज की शौर्यगाथाओं पर चर्चा होगी। मंडल द्वारा इस आयोजन का उद्देश्य है कि हमारी आने वाली पीढ़ी हमारी संस्कृति को पहचान सके और उनके बलिदानों को जान सके।