आगामी समाजसेवी कार्यों की रूपरेखा बनाई चौबे कालोनी केंद्र की महिलाओं ने
रायपुर। अपने समाजसेवी कार्यों के चलते राजधानी सहित पूरे प्रदेश में अपना नाम स्थापित कर चुकी महाराष्ट्र मंडल रायपुर की चौबे कालोनी केंद्र की महिलाओं ने आगामी समाजसेवी कार्यों की रूपरेखा तैयार की। केंद्र की महिलाओं ने शनिवार, 22 नवंबर को महाराष्ट्र मंडल में इस संबंध में बैठक का आयोजन किया।
केंद्र की वरिष्ठ सदस्या अपर्णा काळेले ने बताया कि बैठक का आयोजन शनिवार के दिन होने के कारण आयोजन की शुरूआत हनुमान चालीसा और रामरक्षा स्तोत्र पाठ के साथ किया गया। इस अवसर पर आगामी सेवाभावी कार्यों की चर्चा की गई। काळेले ने बताया कि आगामी 30 नवंबर को आध्यात्मिक समिति की ओर से गीता जयंती का आयोजन किया जा रहा है। इसमें केंद्र की महिलाएं अधिक से अधिक संख्या में अपनी सहभागिता देंगे।
केंद्र की संयोजिका अक्षता पंडित ने बताया कि आज हुई बैठक में सभी महिलाओं के मनोरंजन के लिए हाउजी का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर रोहिणी नेने, मनीष वरवंडकर, सेजल शाह, सुनंदा बेंद्रे, पल्लवी मुकादम, अनुपमा बोधनकर, अल्का मराठे, अवंती अग्निहोत्री, प्राची डोनगांवकर और स्वाती डबली मौजद थीं।