मराठी नाटक केस-नंबर 99 में योजना, रहस्य और मनोरंजन का समावेश
2025-11-24 10:32 AM
174
रायपुर। पारिजात कालोनी स्थित बिलासपुर महाराष्ट्र मंडल में उज्जैन के समूह द्वारा केस नंबर 99 नाटक का सफल मंचन किया गया। इस तीन पात्रीय नाटक ने समस्त दर्शकों को बांधे रखा। लेखक, निर्देशक, अभिनेता योगेश सोमण मुंबई द्वारा लिखित इस नाटक की कहानी बड़ी ही सशक्त थी। नाटक के दिग्दर्शक और मुख्य कलाकार यशोवर्धन केळकर, प्रशांत सहस्त्रबुद्धे, दीपाली केळकर ने अपने सशक्त अभिनय से सभी को प्रभावित किया।
बिलासपुर महाराष्ट्र मंडल के सचिव समीर भुरांगी ने बताया कि बृहन्नमहाराष्ट्र मंडल नवीदिल्ली और महाराष्ट्र मंडल बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में इस रोमांचक, रहस्यमयी और हास्य दो अंकीय नाटक का मंचन किया गया। जिसमें एक करप्ट अधिकारियों की वजह से आम लोगों को होने वाली दिक्कतों को दिखाया गया। उस भ्रष्टाचार से लिप्त अधिकारी को पकड़ने के लिए व्यूह रचना के अंतर्गत काल्पनिक हत्या की योजना बनाई गई थी जिसमें रहस्य मनोरंजन का समावेश किया गया था।नाटक अत्यंत रोमांचक, विनोदी और रहस्यमयी वातावरण में दर्शकों को बांधे रखता है। इस नाटक में संगीत विश्वास परिहार, मंच सज्जा बाबूलाल और मंच व्यवस्था खुशाली केळकर ने संभाली थी।