महाराष्ट्र मंडल रायपुर ने बिलासपुर मंडल को भेंट किया पांच मेडिकल बेड
2025-11-24 10:33 AM
172
- बिलासपुर में आयोजित नाटक के उद्घाटन अवसर पर काले ने की घोषणा
- बृहन्नमहाराष्ट्र शताब्जी समारोह के अंतर्गत हुआ केस नंबर 99 का मंचन
-
रायपुर। बृहन्नमहाराष्ट्र मंडल के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत महाराष्ट्र मंडल बिलासपुर में उज्जैन की संस्था द्वारा अत्यंत रोमांचक, रहस्यमयी और हास्य दो अंकीय नाटक केस नंबर-99 का मंचन बिलासपुर स्थित महाराष्ट्र मंडल परिसर में किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ बृहन्नमहाराष्ट्र मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शेखर रावसाहेब अमीन, छत्तीसगढ़ कार्यवाह सुबोध टोले, महाराष्ट्र मंडल रायपुर के अध्यक्ष अजय मधुकर काले और महाराष्ट्र मंडल बिलासपुर के अध्यक्ष मोहन देवपुजारी ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। इस अवसर महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष काले ने बिलासपुर मंडल को पांच मेडिकल बेड भेंट करने की घोषणा की।
उद्घाटन भाषण में मुख्य अतिथि शेखर रावसाहेब अमीन ने बृहन्नमहाराष्ट्र मंडल के 100 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुए कहा कि देश के सारे महाराष्ट्र मंडल की पेरेंटल बॉडी के माध्यम से सामाजिक सांस्कृतिक कार्यों का प्रचार प्रसार किया जा रहा है जिससे अनेक प्रतिभाओं को मंच मिल रहा है। आज का नाटक भी प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर रहा है।
विशेष अतिथि अजय मधुकर काले ने कहा कि महाराष्ट्र मंडल बिलासपुर स्थानीय लोगों को लेकर सामाजिक कार्यो की योजना बनाए। जिससे ज्यादा से ज्यादा सभी समाज की सेवा का महाराष्ट्र मंडल का उद्देश्य पूरा होगा। इस अवसर पर रायपुर मंडल से संत ज्ञानेश्वर विद्यालय प्रभाती परितोष डोंनगावकर, प्रवीण क्षीरसागर, बिलासपुर मंडल से उपाध्यक्ष द्वय सुरभि खंगन और उर्वशी सतारके, सचिव समीर भूरंगी, कोषाध्यक्ष विवेक डोंगेकर, सहसचिव ओमकार सिलेदार, आजिन्क्य जोशी, शीतल देवपुजारी, निखिल चिंचोळकर प्रमुख रुप से उपस्थित थे।