महाराष्ट्र मंडल की छह महिला केंद्रों में हुआ हनुमान चालीसा पाठ
2025-11-24 11:27 AM
312
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की वल्लभनगर, सरोना, अमलीडीह, शंकर नगर, चौबे कालोनी और बूढ़ापारा महिला केंद्र में इस शनिवार श्रीहनुमान चालीसा और रामरक्षा स्तोत्र का पाठ किया गया। बतादें कि महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से हर शनिवार स्थानीय मंदिरों या केंद्र के किसी एक सदस्य के निवास पर रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है।

आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि सरोना महिला केंद्र की सदस्यों ने सालासार ग्रीन्स स्थित हनुमान मंदिर में पाठ किया। इस दौरान आरती ठोंबरे, विभा पांडे, प्रियंका बोरवणकर और जयश्री ढेंकणे उपस्थित थीं। वहीं बूढ़ा पारा स्थित हनुमान मंदिर में हुए पाठ के दौरान अंजली नलगुंडवार, अनघा करकशे, अंजू शितुत, मोना शर्मा और प्रणिता नलगुंड़वार उपस्थित रहीं। अमलीडीह केंद्र द्वारा किए गए पाठ के दौरान प्रिया कडू, रेणुका, अर्चना, रेखा पिंपलगांवकर, संध्या फूलझेले, अपर्णा देशमुख, शोभा सोनाये, अक्षरा भागने, कामिनी पतंगीवार, मनीषा कस्तूरे, प्रेरणा मोरे, अचला और विद्या बबली उपस्थित थीं।

आस्था ने आगे बताया कि वहीं वल्लभ नगर केंद्र की महिलाओं ने स्थानीय महिलाओं ने एक साथ राम रक्षा स्तोत्र व हनुमान चालीसा का पाठ प्रियदर्शिनी नगर स्थित हनुमान मंदिर में किया। इसमें मनीषा सदन, दीपाली गोयल, अपर्णा देशमुख, रेनू सहगल, संगीता सहगल, मंजू बियानी, कंचन पुसदकर, संगीता बिनानी, नीलिमा लाड्डा, अंजलि ठाकुर, अनिता गुप्ता, वंदना पाटील, कविता श्रीवास्तव, आशा सिन्हा, समा रहेजा, नीलू दवे, अर्चना जतकर, दीपा चक्रवर्ती, मीरा देवांगन, मालती सिंह, सरस्वती सिन्हा, प्रतिभा दुबे उपस्थित रहीं।

शंकर नगर केंद्र की महिलाओं ने इसी दिन अपनी मासिक बैठक का भी आयोजन किया। बैठक के दौरान सभी पाठ किया। जिसमें मधुरा भागवत, ज्योति अंदनकर, स्मिता कोमजवार, शुभदा गिजरे, सुजाता देशपांडे, मेधा कोतवालीवाले, स्वाति जोशी, स्वाती कोरान्ने, श्वेता डबली, योगिनी वरेटवार, सुनीता वंजारी, प्रतिमा ठाकुर, अर्चना दशपुत्रे, अर्चना भंडारकर, प्रतिमा ठाकुर, निर्मला पिंपले, लीना मुजुमदार, वनिता चिदांबरे उपस्थित रहीं।

चौबे कालोनी केंद्र की महिलाओं ने महाराष्ट्र मंडल भवन में एकत्रित होकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान अपर्णा काळेले, अक्षता पंडित, रोहिणी नेने, मनीष वरवंडकर, सेजल शाह, सुनंदा बेंद्रे, पल्लवी मुकादम, अनुपमा बोधनकर, अल्का मराठे, अवंती अग्निहोत्री, प्राची डोनगांवकर और स्वाती डबली मौजद रहीं।