पासा फेंककर अपने लेफ्ट राइट वालों को किया आउट... स्मिता और वृंदा बनीं विजेता
- "राम आयेंगे" गीत पर श्वेता डबली ने पेश किया सुंदर नृत्य
- मंडल के आगामी सेवाभावी कार्यों की चर्चा कर बनी कार्ययोजना
रायपुर। अपनी भागमभाग जिंदगी में खुद के मनोरंजन का कोई भी मौका महिलाएं बिल्कुल भी मिस नहीं करती है। महाराष्ट्र मंडल की शंकर नगर महिला केंद्र की महिलाएं भी उसे लेकर बिल्कुल भी पीछे नहीं रहती। अपनी मासिक बैठक में केंद्र की महिलाओं ने रोचक खेल के साथ खूब एजांय किया वहीं केंद्र की आगामी सेवाभावी कार्यों पर खुलकर चर्चा की। "राम आयेंगे" गीत पर श्वेता डबली ने सुंदर नृत्य पेश कर आयोजन को भक्तिमय कर दिया।

केंद्र की संयोजिका मधुरा भागवत ने बताया कि शंकर नगर स्थित बालवाचनालय में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। आयोजन में आए सभी सदस्यों का स्वागत हल्दी-कुंकू लगाकर किया गया। सभी ने फूलझड़ी जलाकर सेलिब्रेट किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वल के पश्चात गणेश स्तोत्र, सरस्वती वंदना, लक्ष्मी अष्टक और हनुमान चालीसा पाठ के साथ किया गया।
संयोजिका ने बताया कि इस अवसर पर केंद्र की सदस्य श्वेता डबली ने "राम आयेंगे" गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत आयोजन को भक्तिरस में डूबो दिया। वहीं शुभदा गिजरे और स्वाती जोशी ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। मेधा कोतवालीवाले ने बहुत सुंदर कविता सुनाई। कार्यक्रम का संचालन स्वाती कोरान्ने ने किया।
मधुरा भागवत ने आगे बताया कि इस दौरान केंद्र के सदस्यों ने रोचक खेल खेला। जिसमें सभी गोलाकार में बैठ गए। कार्यक्रम की शुरूआत में एक सदस्य ने पासा फेंका और फिर एक चिट निकाली। जिसमें लेफ्ट और राइट लिखा था। पासे में आए नंबर के अनुसार लेफ्ट और राइट के अनुसार एक एक सदस्य को गेम से बाहर किया गया। अंत में बचे स्मिता कोमजवार और वृंदा वोडितेलवार विजयी घोषित किया गया।

कार्यक्रम में मधुरा भागवत, आयुषी विठाळकर, स्मिता कोमजवार, ज्योती अंदनकर, सुरेखा पाटील, शुभदा गिजरे, सुजाता देशपांडे, मेधा कोतवालीवाले, श्वेता डबली, स्वाती जोशी, स्वाती कोरान्ने, योगिनी वरेटवार, सुनिता वंजारी, निर्मला पिंपळे, अर्चना दशपुत्रे, प्रतिमा ठाकुर, अर्चना भांडारकर, कविता लांजेवार, लीना मुजुमदार, सपना काडू, तोशिका भुजबळ, वैशाली निमजे, वर्षा उरकुरकर, रैना पुराणिक, वनिता चिदांबरे, मनीषा भांडारकर, श्रुती पाठक, वृंदा वोडितेलवार, जया कावडकर, मंजुषा कावडकर, जया कोटस्थाने, नीता पटवर्धन, शिल्पा पत्की, मनीषा चौखंडे उपस्थित रहीं।