एयर पॉल्यूशन और फ्लोइजी का वर्किंग मॉडल बना संत ज्ञानेश्वर के बच्चों ने जीता बेस्ट क्राफ्टमेनशिप अवार्ड
रायपुर। कलिंगा विश्वविद्यालय में बीते दिनों आयोजित साइंस वर्किंग मॉडल प्रतियोगिता 4.0 में एयर पॉल्यूशन और फ्लोइजी का वर्किंग मॉडल बनाकर महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय बेस्ट क्राफ्ट मेनशिप अवार्ड अपने नाम कर लिया बतादें कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को वैज्ञानिक अवधारणाओं को समझते हुए कार्यात्मक मॉडल तैयार करने और प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित करना था। प्रतियोगिता में प्रस्तुत मॉडल वास्तविक जीवन के अनुप्रयोगों, नवाचारी सोच और वर्तमान चुनौतियों के रचनात्मक समाधानों पर आधारित थे। विभिन्न विभागों के छात्र पर्यावरण, सतत विकास, कृषि, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, सामुदायिक कल्याण और सामाजिक विकास जैसे विविध विषयों पर अपने मॉडल प्रदर्शित किया।
स्कूल की शिक्षिका रीता संभलकर ने बताया कि कलिंगा विश्वविद्यालय द्वारा साइंस वर्किंग मॉडल प्रतियोगिता 4.0 का आयोजन बीते दिनों किया गया था। जिसमें हमारे विद्यालय की दो टीम ने हिस्सा लिया था। पहली टीम में दीपिका अग्रवाल और प्रियंका सोनवानी शामिल थीं। इन्होंने अपने मॉडल एयर पॉल्यूशन पर प्रस्तुत किया।
दूसरी टीम में गौरांश साहू, पूर्वी साहू और वर्षा परीडा शामिल थे। इन्होंने अपने नवाचारी मॉडल फ्लोइजी को प्रस्तुत किया। इस मॉडल ने प्रतियोगिता में बेस्ट क्राफ्ट मेनशिप अवार्ड जीता। इस टीम को 5000 रुपये की नकद राशि और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति ने FlowEase मॉडल की विशेष सराहना की और घोषणा की कि उनकी टीम हमारे विद्यार्थियों की इस मॉडल का पेटेंट दर्ज कराने में सहायता करेंगे। बच्चों को स्कूल की शिक्षिक नीदा सुल्तान लेकर गई थी।