दिव्य महाराष्ट्र मंडल

एसआईआर अभियान में महाराष्ट्र मंडल निभाएगा सहभागिता

- चर्चा के दौरान अध्यक्ष काले ने रायपुर कलेक्टर को किया आश्वस्त

रायपुर। राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में इन दिनों  मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान का कार्य चल रहा है। जिसकी जिम्मेदारी बीएलओ को दी गई है। लेकिन मतदाताओं फार्म भरकर बीएलओ को नहीं दे रहे है। एसआईआर अभियान को गति प्रदान करने के लिए मंगलवार को चर्चा के दौरान महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अधय मधुकर काले ने रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह को आश्वस्त किया कि महाराष्ट्र मंडल की पूरी कार्यकारिणी और पदाधिकारी इस कार्य को गति प्रदान करने के लिए बीएलओ की मदद करेंगे। 
 
महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने कहा कि अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए महाराष्ट्र मंडल की पूरी कार्यकारिणी अब भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में सहभागिता निभाएगी। इसके लिए त्वरित रूपरेखा तैयार कर कल से इस अभियान में लगा जाएगा। 

एसआईआर अभियान से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी, प्रक्रियाएँ और अपडेट्स से संबंधित जानकारी और वीडियो महाराष्ट्र मंडल अपने 20 से अधिक वाट्सएप ग्रुप, फेसबुक में शेयर कर रहा है। आज कलेक्टर से भेंटवार्ता के दौरान मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले, मंडल समन्वयक श्याम सुंदर खंगन, बृहन्नमहाराष्ट्र के छत्तीसगढ़ कार्यवाह सुबोध टोले और संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्रभारी परितोष डोनगांवकर उपस्थित थे।