दिव्य महाराष्ट्र मंडल

गीता जयंती पर होने वाले पाठ का नियमित अभ्यास जारी

- महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति द्वारा किया जा रहा नियमित अभ्यास
रायपुर। किसी काम का नियमित अभ्यास उसे सफलता की ओर ले जाता है। महाराष्ट्र मंडल रायपुर अपने हर कार्य को सफल करने में कोई कसर नहीं छोड़ता। मंडल की आध्यात्मिक समिति और संस्कृत मंडल द्वारा 30 नवंबर को महाराष्ट्र मंडल में आयोजित गीता के सामूहिक पाठ की सफलता के लिए समिति के सदस्य इसका प्रतिदिन आनलाइन मोड पर एक घंटे का अभ्यास कर रहे है। 

आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि सदस्यों को नियमित अभ्यास कराने वाली 
डॉ अलकनंदा नारद गीता परिवार द्वारा संचालित ऑनलाइन गीता संस्था वर्ग के माध्यम से स्तर 01 से 04 तक के स्तरों में श्रीमद्भगवद्गीता के संपूर्ण 18 अध्यायों का शुद्ध उच्चारण के साथ पठन का प्रशिक्षण प्राप्त किया। साथ ही श्रीविष्णु सहस्र नाम स्तोत्र एवं श्रीराम रक्षा स्तोत्र मंत्र का भी शुद्ध उच्चारण के साथ पठन का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। वह प्रतिदिन टीम के सदस्यों को अभ्यास करा रही है। 

प्रतिदिन अभ्यास के दौरान आलोक सेंडे, एडी कुसरे, अंजली खेर, अंजली नलगुंड़वार, अनिता लांघे, अनुजा महाड़िक, अनुपा टंडन, आस्था काले, ओजस्वी निर्मलकर, दीपाली बर्वे, दीपाली अलोनी, अनघा करकशे, मंजूश्री, मंजू साहू, माया, पुष्पलता देवांगन, प्रीथा, प्रणित नलगुंड़वार, पल्लवी मुकादम, रोहिणी नेने, सुदेशना नेने, साधना गुप्ता, सुधा थानवी, सुनीता जोशी, सावित्री अग्रवाल, सुनीता सिंह, श्रृति सराफ, सत्या गुप्ता, कुमुद कान्हे, तोषिका भुजबल, उमाभारती महस्के, वर्षा करंजकर, शताब्दी पांडे, आंकाक्षा ग्रद्रे, वासुदेव गिरीभट्ट, अजय आर्या, सुषमा दास, आनलाइन मोड पर जुड़ रहे है।