दिव्य महाराष्ट्र मंडल

मनोहर जीवन कल्याण वृद्ध निवास के नवीन भवन का लोकार्पण 13 दिसंबर को

रायपुर। राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती में शनिवार, 13 दिसंबर मनोहर जीवन कल्य़ाण वृद्ध निवास का लोकार्पण होने जा रहा है। निराश्रितों को अपना घर देने के उद्देश्य से शुरू चल रहे अभियान के चहत आर्टिस्टिक वाइब्स फाउंडेशन द्वारा इस वृद्ध निवास की नींव रखी गई है।

छत्तीसगढ़ रत्न शिरोमणि महत्तरा पद विभूषिता पं.पू. साध्वी श्री मनोहर श्री जी म.सा.की सुशिष्या नवकार जपेश्वरी श्री शुभंकरा श्री जी म.सा. एवं श्री वसुंधरा श्री जी म.सा. आदि ठाणा की प्रेरणा से आर्टिस्टिक वाइब्स फाउंडेशन द्वारा संचालित मनोहर जीवन कल्याण वृद्ध निवास के नवनिर्मित भवन के शुभारंभ किया जा रहा है। मनोहर जीवन कल्याण वृद्ध निवास पुरानी बस्ती स्थित महामाया मंदिर के आगे महामाई पारा में स्थित है।

पिछले 10 वर्षों से लगातार मानव सेवा का काम कर रही आर्टिस्टिक वाइब्स फाउंडेशन ने चार हजार वर्गफीट में भवन और 2500 वर्ग फीट में वृद्धों के लिए गार्डन का निर्माण किया है। जहां डाक्टर कैबिन, जैन मंदिर, हिंदू मंदिर, हाल, सभागृह की सुविधा उपलब्ध है।