दिव्य महाराष्ट्र मंडल

दत्तात्रेय जयंती महोत्सव में मिले सुर हमारा का भजन आज शाम

रायपुर। ब्रम्हपुरी पुरानी बस्ती स्थित दत्तात्रेय मंदिर में 28 नवंबर से चल रहे दत्तात्रेय जयंती महोत्सव में 4 दिसंबर को भगवान दत्तात्रेय का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। सुबह गुरू चरित, ग्रंथ का परायण और अभिषेक, सत्यनारायण पूजन, हवन और आरती हुई। शाम पांच बजे छप्पन भोग का आयोजन किया गया है।

मंदिर समिति के सचिव चेतन दंडवते ने बताया कि शाम 6 बजे श्री दत्तात्रेय जन्मोत्सव के अंतर्गत ग्रंथ के अंतिम अध्याय का पठन, सामूहिक आरती, प्रसाद वितरण और भव्य आतिशबाजी की जाएगी। शाम 6.30 बजे से मिले सुर हमारा ग्रुप द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। जिसमें गायक आचार्य रंजन मोड़क, सुकृत गनोदवाले, वैभव शाह, सुमीत मोड़क, पंकज गुप्ता, अजय पोतदार, मनीषा मुकादम, अंकिता किरवई और अस्मिता कुसरे सुंदर भजनों की प्रस्तुति देंगी।

दंडवते ने आगे बताया कि पांच दिसंबर को दोपहर एक बजे से महाप्रसादी का वितऱण और 6 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से गोपाल काला उत्सव मनाया जाएगा। इस इवसर पर महिला भजन मंडलियों द्वारा सामूहिक भजन, आरती और प्रसाद वितरण होगा।