दिव्य महाराष्ट्र मंडल

नौसेनिकों के अदम्य साहस और समर्पण को किया नमन... मार्चपास्ट कर दी सलामी

-          संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में मनाया गया भारतीय नौसेना दिवस

रायपुर। राजधानी के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में गुरुवार, चार दिसंबर को भारतीय नौ सेना दिवस मनाया गया। मीडिल और हाई स्कूल के बच्चों ने आकर्षक मार्च पास्ट कर तिरंगे को सलामी दी। बैंड की धून में बच्चों के कदमताल किया तो पूरे स्कूल का माहौल देशभक्ति में ओत प्रोत नजर आया।

शिक्षिका रचना तिवारी और निदा सुल्तान के मार्गदर्शन में ग्रीन हाउस की टीम ने असेंबली का संचालन किया। खुशी  साहू ने असेंबली का संचालन किया। नौसेना के महत्व को बताते हुए हिमांशी लोढ़ा ने भाषण दिया। सामान्य  ज्ञान के प्रश्न स्वर्ण रेंगे ने ओर बच्चो को शपथ आरिधी जैन के दिलाई। साथ ही दीपा चुनगानी ने सुविचार प्रस्तुत किया।

शिक्षिका रचना तिवारी ने बच्चों को बताया कि 4 दिसंबर, 1971 को भारतीय नौसेना ने 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' के तहत कराची हार्बर पर हमला करके चार पाकिस्तानी जहाजों को डुबो दिया था, जिसमें सैकड़ों पाकिस्तानी नौसैनिक मारे गए थे।  यह दिन भारतीय नौसेना के कर्मियों के अदम्य साहस, उपलब्धियों और देश के समुद्री हितों की सुरक्षा के प्रति समर्पण को श्रद्धांजलि देता है। 

 

मीडिल के बच्चों को बनाई सुंदर पेटिंग

मीडिल स्कूल के बच्चों ने इस अवसर पर सुंदर और मनमोहक पेटिंग बनाई। ग्रीन हाउस इंचार्ज शिक्षिका किरण तिवसकर के नेतृत्व में बच्चों ने नौ सेना दिवस मनाया। असेंबली कंडक्शन लावण्या गिरीभट्ट, प्रतिज्ञा  दिव्या कोठारी ने दिलाई। रुचि साहू ने अपने स्पीच में बताया कि राष्ट्रीय नौसेना  दिवस हर साल 4 दिसंबर को मनाया जाता है। राष्ट्रीय नौसेना दिवस 1971 के युद्ध में ऑपरेशन ट्राइडेंट की सफलता को याद करता है, जब भारतीय नौसेना ने कराची बंदरगाह पर हमला करके असाधारण शौर्य दिखाया था। सुविचार वेदांशी साई  ने प्रस्तुत किया। तन्मय दास, रौनक साहू एवं वेदांशी साई ने सुंदर चित्र बनाए।