दिव्य महाराष्ट्र मंडल

छत्तीसगढ़ रिंग फाइट एसोसिएशन और महाराष्ट्र मंडल की संयुक्त बैठक आज

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल चौबे कालोनी में सोमवार 8 दिसंबर को शाम 5 बजे छत्तीसगढ़ रिंग फाइट एसोसिएशन एवं महाराष्ट्र मंडल की संयुक्त बैठक आयोजित की गई है। बैठक में 9वीं नेशनल रिंग फाइट चैम्पियनशिप 2025 के लिए जाने वाले खिलाड़ियों का परिचय और स्पर्धा के संबंध में जानकारी साझा की जाएगी।

छत्तीसगढ रिंग फाइट एसोसिएशन की उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल ने बताया कि 9वें नेशनल गेम के लिए टीम पश्चिम बंगाल जाएगी। वहां 12 से 14 दिसंबर तक प्रतियोगिता होगी।  8 दिसंबर को होने वाली बैठक में खिलाड़ियों का परिचय व प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी से अवगत कराया जाएगा। पिछले दो महीनों से  छत्तीसगढ़ रिंग फाइट एसोसिएशन के सचिव और कोच ओपी कटारिया के नेतृत्व में खिलाड़ियों द्वारा अभ्यास किया जा रहा है।