दिव्य महाराष्ट्र मंडल

कलावंत-2025 में संत ज्ञानेश्वर की छात्रा पावना जूनियर कैटेगिरी में प्रथम

- रंग मंदिर में हुआ चार दिवसीय आयोजन, 400 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग
रायपुर। गोविंद लीला कला कौशल रायपुर द्वारा आयोजित चार दिवसीय कलावंत 2025 महोत्सव में महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के कक्षा पांचवी की छात्रा पावना लासिया रेड्डी ने कथक नृत्य प्रस्तुत कर जूनियर कैटेगिरी की स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पावना की इस उपलब्धि पर महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले और कार्यकारिणी ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी वहीं  संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने पावना को 1100 रुपये की नकद राशि भेंटकर सम्मानित किया। बतादें कि इस गायन, वादन और नृत्य उत्सव में भारत के साथ नेपाल और बांग्लादेश के 400 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था। 
 
पावना के पिता गंगी रेड्डी जो कि लोन रिकवरी एजेंट है एवं माता मानसा रेड्डी गृहिणी ने बताया कि पावना को बचपन से ही डांस में रुचि थी। वह गाना सुनते ही डांस करने लगती थी। खाने की मेज पर भी हाथ पैर चलते रहती थी। उसके माता-पिता ने उसका यह गुण कक्षा तीसरी से पहचाना और उसे टैगोर नगर के "काली ध्रुव" की गुरु हिमानी साहू ने उसे कथक नृत्य सिखाया। डांस के साथ-साथ पावना को ड्राइंग और अन्य एक्टिविटीज में भी बहुत रूचि है। शाला में होनी वाली सभी गतिविधियों में वह शामिल रहती हैं। 
 
 
पावना के अभिभावकों ने बताया कि शिक्षिका किरण तिवस्कर ने निहार प्रोडक्शन द्वारा आयोजित स्टेट लेवल के डांस कॉम्पिटिशन में ले जाकर उसे स्टेज पर डांस करने का मौका दिया और उसमें भी उसने द्वितीय पुरस्कार मिला। जिससे प्रेरित होकर और कॉम्पिटिशन भाग लिया और मैग्नेटो मॉल के  "रायपुर गॉट टैलेंट" में उसे प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। 
 
उसकी बड़ी बहन काव्या ने बताया कि वह सुबह पांच बजे उठकर स्कूल के लिए तैयार होती है और स्कूल के बाद ट्यूशन और फिर डांस क्लास जाती हैं। जैसे वह नृत्य में अच्छी उसी तरह अपनी पढ़ाई को भी महत्व देती हैं। इतनी छोटी उम्र में भी अपनी दिनचर्या को समयानुसार नियमित पालन करती हैं और रात को 9 बजे ही सो जाती है। उसके अभिभावकों ने बताया कि मोबाइल का उपयोग भी कम करती हैं।