दिव्य महाराष्ट्र मंडल

छत्तीसगढ़ रिंग फाइट की टीम प. बंगाल के लिए रवाना

- 18 सदस्यीय टीम को एसोशिएसन के अध्यक्ष ने स्टेशन पहुंच दी जीत की शुभकामनाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ रिंग फाइट एसोशिएशन की 18 सदस्यीय टीम गुरुवार 11 दिसंबर को पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुई। टीम के 12 लड़के और 6 लड़कियों के साथ कोच और मैनेजर भी पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुए। एसोसिएशन के अध्यक्ष चेतन दंडवते ने स्टेशन पहुंच सभी खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं दी। बतादें कि 12 दिसंबर से पश्चिम बंगाल के ठाकुर नगर में 9वीं नेशनल रिंग फाइट चैंपियनशिप शुरू होने जा रही है।

दंडवते ने बताया कि तीन दिवसीय चैम्पियनशिप में कई स्टेट की टीमें शिरकत कर रही है। एसोशिएशन के सचिव और टीम के मुख्य कोच ओपी कटारिया के नेतृत्व में ब्वायज कोच प्रवीण क्षीरसागर, गर्ल्स कोच रंजीता जायसवाल , टेस्ट रेफरी पवन ओगले और भागिरथ काळेले खिलाड़ियों के साथ रवाना हुए।  ब्वायज टीम में गौरव हिमने, अवनीश जायसवाल, अभिमान कुमार, पुष्कर साहू, वेदांत साहू, आदित्य नारायण, तुषार वर्मा, सृजन सिंह, योगेश कुमार, आयुष्मान कालेले, विहान कालेले और रौनक वर्मा शामिल है। वहीं गर्ल्स टीम में वर्तिका क्षीरसागर, प्रणवी ओगले, तन्वी साहू, यशिका साहू, रेशु जायसवाल और प्रकृति दंडवते रिंग फाइट चैंपियनशिप में अपना दमदार प्रदर्शन दिखाएंगे।