बच्चों ने मनाया विजय दिवस... प्रथम और फैसल ने पढ़ी देशभक्ति कविता
- संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में मीडिल स्कूल के बच्चों ने किया आयोजन
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में 16 दिसंबर मंगलवार को मार्निंग असेंबली में विजय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बच्चे सेना के जवानों के ड्रेस कोड में पहुंचे थे। बच्चों ने आकर्षक मार्च पास्ट के साथ तिरंगे को सलामी दी और वीर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मार्निंग असेंबली इंचार्ज रेणुका शुक्ला ने बताया कि शिक्षक विवेक सिंह राजपूत ने बच्चों को विजय दिवस के बारे में बताते हुए कहा कि आज के ही दिन भारत के जवानों के सामने पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों ने हथियार डाल दिए थे। भारत ने आज के ही दिन बांग्लादेश को स्वतंत्र कराया था। हम भारतवासी के लिए आज का दिन अत्यंत है महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और गौरवान्वित करने वाला दिन है।
छात्र प्रथम बहसवार और फैसल खान ने देश के सम्मान में चार पंक्तियों में कविता व्याख्यान प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। सुहानी हथिनी ने सुविचार और अभिषेक गुप्ता ने असेंबली कंडक्ट किया।