फिजियोथैरेपी के लिए आए मासूम सानव्य का महाराष्ट्र मंडल ने मनाया जन्मदिन
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल ने मंगलवार 23 दिसंबर को फिजियोथैरेपी में अपना इलाज करवा रहे पांच वर्षीय मासूम बच्चे सानव्य का जन्मदिन मनाया। बच्चे की मुस्कुराहट ने बताया की इस आकस्मिक सेलिब्रेशन से उसे कितना आत्मविश्वास मिला, खुशी मिली। बतादें कि महाराष्ट्र मंडल ने पिछले वर्ष भी सानव्य का जन्मदिन पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। पिछले एक साल से फिजियो ले रहे सानव्य को अब काफी राहत मिल चुकी है।
दुर्ग जिले के पाटन के पास ग्राम गभरा का सानव्य वर्मा जन्म के बाद से जमीन पर अपना पैर अच्छी तरह नहीं रख पा रहा था। लगभग साढ़े तीन साल की लगातार फिजियोथेरेपी के बाद अब सानव्य बिना किसी सहारे से चलने लगा है। महाराष्ट्र मंडल के फिजियोथेरेपिस्ट गत दो वर्ष से उसे ठीक करने में जुटे हुए हैं। प्रतिदिन लगभग एक घंटे तक उसे सानव्य की मां पूजा और फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. संगीता कश्यप ने चलने का अभ्यास कराया और सफलता भी मिली। मालिश करने के अलावा विविध उपकरणों से उसके पैर को व्यवस्थित व मजबूत करने के लिए भी प्रयास जारी है। अभी हाथों की मालिश भी की जा रही है।
शनिवार को सानव्य ने मंडल समन्वयक श्याम सुंदर खंगन, वरिष्ठ सदस्य शशि वरवंडकर, सचेतक रविंद्र ठेंगड़ी, बी नंदिनी नायडू, मनीष देसाई, रमा नहरगढ़कर, कम्लेश्वरी साहू सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। सानव्य अपने जन्मदिन के सरप्राइज आयोजन से अत्यंत खुश नजर आय़ा। सानवय की मां पूजा वर्मा व पिता तुकाराम वर्मा ने महाराष्ट्र मंडल के समस्त पदाधिकारियों का आभार जताया।