वरिष्ठ सदस्या सुमति कोंडापुरकर से उनके जन्मदिन पर मंडल पदाधिकारियों ने की भेंट
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की सफलता के पीछे कहीं न कहीं मंडल के वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन और योगदान शामिल है। उनके उन्हीं योगदानों के सम्मान में महाराष्ट्र मंडल के पदाधिकारियों वरिष्ठ सदस्यों के जन्मदिन पर उनके घर पहुंच उन्हें जन्मदिन की बधाई देते है और उनसे मार्गदर्शन से समाजसेवा के कार्यों को गति मिलती है। मंडल के पदाधिकारियों ने गुरुवार, 25 दिसंबर को मंडल की वरिष्ठ सदस्या सुमति कोंडापुरकर का जन्मदिन मनाया।

महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले, संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्रभारी परितोष डोनगांवकर और सचेतक रविंद्र ठेंगड़ी ने उनके घर पहुंच उन्हें शुभकामनाएं दी और मंडल में चल रहे सेवाभावी कार्यों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। बतादें कि सुमति कोंडापुरकर मंडल के वरिष्ठ सदस्य और मार्गदर्शक सुधाकर राव कोंडापुरकर की पत्नी है। बतादें कि वहीं शाम को चौबे कालोनी केंद्र की संयोजिका अक्षता पंडित, गौरी क्षीरसागर और मनीषा वरवंडकर ने घऱ पहुंचकर सूत की माला और शाल, श्रीफल देकर उन्हें सम्मानित किया।