ऐश्वर्या और अदिति ने अयोध्या में हुए ‘श्री रामार्चन’ में दी कथक की शानदार प्रस्तुति
- 9वीं कृष्णप्रिया अंतर्राष्ट्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता में रही विनर
- अवामा राम मंदिर अयोध्या परिसर में हुआ तीन दिवसीय आयोजन
रायपुर। कृष्णप्रिया कथक केंद्र भिलाई और अवामा राम मंदिर अयोध्या उत्तरप्रदेश की ओर से तीन दिवसीय ‘श्री रामार्चन’ 9वीं कृष्णप्रिया अंतर्राष्ट्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन अयोघ्या में किया गया। स्पर्धा में महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय की छात्रा अदिति बाघ और महाराष्ट्र मंडल के आजीवन सभासद अखिलेश और पल्लवी जोशी की सुपुत्री ऐश्वर्या जोशी ने प्रस्तुति दी। दोनों ही बालिकाओं ने प्रथम पुरस्कार जीतकर महाराष्ट्र मंडल परिवार को गौरवान्वित किया। अदिति और ऐश्वर्या को इस उपलब्धि पर महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले, कार्यकारिणी और स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने शाला परिवार की ओर से शुभकामनाएं दी।
ऐश्वर्या जोशी के पिता अखिलेश ने बताया कि 26 दिसंबर को ऐश्वर्या ने कथक उप-जूनियर कैटेगिरी में अपनी प्रस्तुति दी। उनसे राम वन्दना, थाट, आमद, तराना, राम भजन, और तत्कार के प्रकार का प्रदर्शन किया। सात वर्षीय ऐश्वर्या ने कथक विधा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कथक उप-जूनियर श्रेणी में प्रथम पुरस्कार जीता।
स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि संत ज्ञानेश्वर स्कूल की छात्रा अदिति बाघ ने भरतनाट्यम सोलो में अपनी प्रस्तुति दी और प्रथम पुरस्कार जीता। अदिति ने इससे पहले आल इण्डिया डांस एसोसिएशन द्वारा आयोजित 10 दिवसीय शास्त्रीय नृत्य एव सगीत प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। वहीं 18वें नटवर गोपीकृष्ण नेशनल अवार्ड्स में शानदार भरतनाट्यम की प्रस्तुति और स्पर्धा में तृतीय स्थान प्राप्त किया था। वह कक्षा 8वीं की छात्रा है। अदिति पिछ्ले तीन वर्षों से भरतनाट्यम का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।