दिव्य महाराष्ट्र मंडल

रायपुर की नीला ने 78 वर्ष की आयु में की 10 हजार फीट की ऊंचाई से स्काई डाइविंग

रायपुर। सपनों को पूरा करने की कोई उम्र या सीमा नहीं होती है। इस वाक्य को राजधानी रायपुर की नीला इंगले ने सच कर दिखाया। महाराष्ट्र मंडल की आजीवन सभासद और नेशनल इंस्ट्रीट्यूट आफ इंजीनियरिंग से रिटायर्ड प्रोफेसर नीला इंगले ने 78 वर्ष की आयु में 10 हजार फीट की ऊंचाई से स्काई डाइविंग कर अपना नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज करा लिया। वह इस आयु वर्ग की पहली महिला बनी हैं।

नीला इंगले एक रिटायर्ड प्रोफेसर हैं, वे रायपुर के नेशनल इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग में सिविल इंजीनियरिंग पढ़ाती थी। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने अपने सपनों को पूरा करने PODCASTING शुरू की। उन्होंने 2020 में मराठी साहित्यिक की पॉडकास्ट रिकॉर्डिंग शुरू की। अब तक नीलाजी ने 70 से अधिक एपिसोड का निर्माण किया है।

महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने प्रो. नीला इंगले को इस उपलब्धि के लिए शुभकामना देते हुए कहा कि यह महाराष्ट्र मंडल के लिए भी गर्व की बात है कि उम्र के इस पड़ाव में हमारी कोई सदस्या 10 हजार फीट की ऊंचाई से स्काई डाइविंग कर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा रही है। अपने सपनों को पूरा करने का उनका साहस युवा पीढ़ी को प्रेरणा देता है।