चेहरे में चाहिए ग्लो तो गर्म पानी से मुंह मत धोः डा. कमल वर्मा
2026-03-08 03:18 PM
329
सखी निवास में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
रायुपर। महराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित सखी निवास (कामकाजी महिला वसती गृह) में रविवार, 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रुप में पहुंची मंडल की वरिष्ठ आजीवन सभासद डा. कमल वर्मा ने सखी निवास में निवासरत बच्चियों से कहा कि हर युवती की यह इच्छा होती है कि उसके चेहरे पर ग्लो नजर आए। चेहरा चमकता रहे। इसके लिए हम कई बार महंगे और ब्रांडेड कास्मेटिक्स का इस्तेमाल करते है। इस कास्मेटिक्स के अधिक इस्तेमाल का दुष्परिणाम हमें 40 की उम्र के बाद नजर आता है। अपने चेहरे का लंबे समय तक अच्छे और ग्लोसी रखने के लिए हमें चेहरे को कभी भी गर्म पानी से नहीं धोना चाहिए।

सखी निवास में एक बच्ची के सवाल शादी जरूरी कि कैरियर का जवाब देते हुए डा. वर्मा ने कहा कि दोनों का अपना अलग-अलग महत्व है। हर माता-पिता की इच्छा होती है कि उनकी बेटी को बढ़ते उम्र के साथ एक सही सहारा मिले। जो आशा शादी के बाद पूरी होती है। रही बात कैरियर कि तो आज आप स्वतंत्र है। शादी के बिना और शादी के बाद भी आप अपना कैरियर बना सकती है, शादी के बाद पति के साथ सही बांउडिग का होना जरूरी है। वहीं बच्चों से गायनिक सवालों के जवाब भी डा. कमल वर्मा ने बेबाकी के साथ दिया।
सखी निवास प्रभारी नमिता शेष ने सखी निवास में रहने वाली सभी नारी शक्ति को ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नारी का सम्मान सिर्फ एक दिन नहीं अपितु हमेशा होना चाहिए। अपने बच्चों को बड़ा करने और उन्हें संस्कार देने की जिम्मेदारी महिलाओं की होती है, जिसे वह निःसंदेह पूरा करती है। हमें अपनी बेटियों के साथ बेटों को भी ऐसे संस्कार देने चाहिए कि वह अपनी शादी के बाद अपने पार्टनर की भावनाओं को अच्छे से समझे और जीवन के हर उतार चढ़ाव में उसका साथ दें। सोफे में बैठकर पत्नी से पानी मांगने के बजाए वह खुद होकर पानी का गिलास लें। इस अवसर पर सखी निवास मैनेजर कम्लेश्वरी साहू, वार्डन मंजिरी भगाड़े, महाराष्ट्र मंडल की लेखा व्यवस्थापिका बी. नंदिनी नायडू सहित सखी निवास में निवासरत अन्य महिलाएं भी उपस्थित थीं।