होली मिलन में हुआ राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ
- सियान गुड़ी में हुए सहयोग और मंडल के होली मिलन में गूंजा राम नाम
- सड्डू, कमलविहार, रोहिणीपुरम, अवंती विहार और अमलीडीह में हुआ पाठ
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति द्वारा प्रत्येक शनिवार को होने वाला राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ इस शनिवार को भी पूरे उत्साह के साथ जारी रहा। इस शनिवार 7 मार्च को दोपहर महाराष्ट्र मंडल के प्रकल्प सियान गुड़ी में ‘सहयोग’ संस्था के साथ होली मिलन और शाम को महाराष्ट्र मंडल का होली मिलन कार्यक्रम में भी सभी सदस्यों ने रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया।

आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि होली मिलन के दौरान हुए राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा पाठ के साथ सड्डू-मोवा केंद्र के सदस्यों ने केंद्र की सदस्या मृणालिनी सुरावधनीवार के निवास पर पाठ किया। उपरांत महिला दिवस आयोजन पर सारर्भित चर्चा भी की गई। इस दौरान शालिनी जोशी, विनया करदले, उर्वशी उरगांवकर, माणिक आचार्य, मंजूषा काळकर, आरती पोद्दार, मनीषा हौशंगाबादे, शीतल तलेगांवकर, शुभा राजिमवाले, सविता अलोणे उपस्थित थीं।

आस्था काले ने आगे बताया कि इसी तरह न्यू राजेंद्र नगर, कमल विहार, लालपुर केंद्र द्वारा भी श्रीराम रक्षा, और हनुमान चालीसा का पाठ सदस्या सुखदा लाखे के निवास में किया गया। ज्योति बनकर, अंजली चरपे, मंगला मिश्रेकर, नीलिमा लकपाले, स्मिता कायदे, अल्का बापट और सरिता लुलु उपस्थित रहीं।

इसी तरह रोहिणीपुरम केंद्र द्वारा प्राची गनोदवाले के निवास पर पाठ किया गया। इस दौरान प्राची गनोदवाले, चित्रा बल्कि, वनिता गणोदवाले, स्मिता बल्कि, प्राची जोशी, प्रांजल बल्हाळ, अलका कुळकर्णी, अपर्णा जोशी, अचला मोहरीकर, संध्या खंगन और शीतल कंबलकर उपस्थित रहीं।

वहीं अमलीडीह केंद्र द्वारा किए गए पाठ के दौरान अक्षरा भगाड़े, शोभा जोशी, सोनू सिंग, और शशि भट्ट उपस्थित थीं। वहीं अवंती विहार केंद्र की तरफ से भी महिलाओं ने उत्साह के साथ पाठ किया। वहीं अवंती विहार केंद्र की महिलाओं द्वारा सुदेशना मेने के घर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। जिसमें आशा तंबोली, अनीता गाडगे, पल्लवी भावे, नीतू वोडितेलवार, विजया गोरे निर्मला पिंपले, वसुधा हिल्डे उपस्थित थीं।
