दिव्य महाराष्ट्र मंडल

चौबे कालोनी केंद्र के होली मिलन में ‘आ बैल मुझे मार’ की विजेता बनीं रोहिणी और गौरी

रायपुर। महिलाएं एक स्थान पर जुटें और रोचक गेम न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। रोचक गेम से भरा नजारा सोमवार, 9 मार्च को महाराष्ट्र मंडल की चौबे कालोनी महिला केंद्र की मासिक बैठक में देखने को मिला। होली मिलन उत्सव के दौरान केंद्र की सदस्यों ने आ बैल मुझे मार वाला रोचक गेम खेला। जिसमें बैल शब्द किसी को बोलना नहीं था, बैल शब्द के लिए स्थान पर एक्सप्रेसन देना था। सभी 30 सेकंड का समय दिया गया। जिसने बिना बैल बोले जितने अधिक बार आ बैल मुझे मार बोला। उसे विजेता घोषित किया गया।

चौबे कालोनी केंद्र की संयोजिका अक्षता पंडित ने बताया कि आज हुई बैठक में होली मिलन और महिला दिवस साथ में मनाया गया। सभी सदस्यों को  होली पर टाइटल दिया गया फिर सभी को चॉकलेट्स और गिफ्ट भी दिये गए। होली के गीतों पर सभी ने खूब मस्ती की। आ बैल मुझे मार प्रतियोगिता में रोहिणी नेने और गौरी मोकाजदार संयुक्त रुप से विजेता रहीं। वहीं अंजली वैद्य रनरअप रही।

वरिष्ठ सदस्या अपर्णा काळेले ने बताया कि बैठक में आगामी दिनों में चैत्र गौरी हल्दी-कुंकू और मठा वतरण कार्यक्रम को लेकर रुपरेखा तैयार की गई। जिसके लेकर सदस्यों के बीच कार्यों का विभाजन कर सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई, ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।

इस अवसर पर अपर्णा कालेले, मनीषा वरवंडकर, रोहिणी नेने, सुनीता कुलकर्णी, गौरी क्षीरसागर, गौरी मोकाजदार, अवंती अग्निहोत्री, सेजल शाह, मनीषा बिस्सा, रंजना चोपकर, सीमा गानोदवाले, अंजली वैद्य, सुनंदा बेंद्रे, मनीषा मुकादम, पल्लवी मुकादम, अनुपमा बोधनकर, संगीता निमोणकर, प्राची डोनगंवाकर, स्वाति डबली और अक्षता पंडित उपस्थित थीं।