दिव्य महाराष्ट्र मंडल

सियान गुड़ी में पहुंची डॉ. कमल वर्मा... किया बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण

रायपुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित और महाराष्ट्र मंडल रायपुर द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ के पहले सियान गुड़ी में आने वाले बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षा शनिवार 21 मार्च को डा. कमल वर्मा ने किया। इस दौरान उन्होंने सभी का बीपी, शूगर सहित प्रारंभिक जांच कर चिकित्सकीय सलाह भी दिए।

सियान गुड़ी प्रभारी और महाराष्ट्र मंडल के मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन ने बताया कि सियान गुड़ी आने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य जांच के लिए मंडल की आजीवन सभासद और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.  कमल वर्मा शनिवार 21 मार्च को सियान गुड़ी आई थी। इस दौरान उन्होंने सियान गुड़ी में आए बुजुर्गों को स्वास्थ्य टिप्स भी दिए। शनिवार होने के कारण डा. कमल वर्मा और सभी बुजुर्गों ने एक साथ मंडल की आध्यात्मिक समिति द्वारा हनुमान चालीसा पाठ के अभियान के चहत चालीसा पाठ किया। फिर सभी बुजुर्गों का बीपी और शूगर जांच किया गया।

डॉ. कमल वर्मा ने टूरी हटरी बाजार, पुरानी बस्ती निवासी  डॉ. ओपी सोनी, सत्यम विहार कालोनी रायपुरा निवासी  डॉ. ओमकार बिसेन, मोहबा बाजार निवासी लखन लाल साहू, कुशालपुर के गोपाल प्रसाद जोशी और डीडी नगर निवासी हीराधर पटेल का बीपी और शूगर जांच किया। डॉ. वर्मा ने गर्मी को लेकर खुद को सुरक्षित रखने की बात सभी से कहीं। उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में शरीर में पानी की कमी एक बड़ी समस्या हो सकती है। इसलिए पर्याप्त पानी का सेवन बहुत जरूरी है। उन्होंने सभी बुजुर्गों से बहुत अधिक ठंडा पानी नहीं पीने की अपील की।

डॉ. कमल वर्मा आगे बताया कि यहां आए बुजुर्ग गोपाल प्रसाद जोशी का वजन उम्र के हिसाब से अधिक है। उन्हें वजन कम करने के लिए एक्ससाइज और साइकिंग की सलाह दी है। वहीं बीपी के अन्य मरीजों को अपनी दवाएं टाइम पर लेने को कहा गया है। जिसके बाद सभी ने दोपहर भोजन कर थोड़ा विश्राम किया।