कमल-विहार केंद्र की महिलाओं ने मनाया चैत्र गौरी हल्दी कुंकू
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के महिला केंद्रों में लगातार कोई न कोई सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन होते रहे है। इसी कड़ी में मंडल की नई और 17वीं महिला केंद्र न्यू राजेंद्र नगर-कमल विहार-लालपुर की महिलाओं ने चैत्र गौरी हल्दी कुंकू का आयोजन किया।
मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि यह मंडल का नया केंद्र है। केंद्र बनने के बाद से लगातार यहां की महिलाएं सामाजिक गतिविधयों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रही है। न्यू राजेंद्र नगर-कमलविहार, लालपुर केंद्र द्वारा बीते शनिवार को सदस्य मंगला मिश्रेकर के घर चैत्र गौरी केहल्दी कुंकु का कार्यक्रम किया। साथ ही सभी ने श्री राम रक्षा, हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
इस अवसर पर ज्योति बनकर, नीलिमा लकपाले, स्मिता कायंदे, मंगला मिश्रेकर, सुखदा लाखे, अंजली चरपे, सरिता लुलु, अल्का बापट और मैथिली ठोके शामिल रही।