महाराष्ट्र मंडल की सदस्य निधि लाड को मिली आईआईएम रायपुर से एग्जीक्यूटिव एमबीए की उपाधि
- भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर मुख्य अतिथि के रूप में रहे उपस्थित
- भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह का आयोजन
रायपुर। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रायपुर ने नया रायपुर स्थित परिसर में अपना 15वां वार्षिक दीक्षांत समारोह मनाया। इस समारोह में महाराष्ट्र मंडल की आजीवन सभासद निधि लाड को एग्जीक्यूटिव एमबीए की उपाधि प्रदान की गई। निधि को यह उपाधि भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के हाथों मिला। है। निधि की इस सफलता पर महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले और कार्यकारिणी ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बतात चले कि निधि ने भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM) रायपुर से एग्जीक्यूटिव पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट की एकेडेमिक वर्ष 2023-25 की परीक्षा उत्तीर्ण की। निधि महाराष्ट्र मंडल रायपुर के आजीवन सदस्य विजय कुमार लाड एवं सौ.पद्मजा लाड की पुत्री और भरत कुमार आंचलिया की पत्नी है। वे पूर्व में एचडीएफसी बैंक रायपुर में क्रेडिट मैनेजर के पोस्ट पर पदस्थ थीं। इसके साथ इसी बैंक की बंगलौर शाखा में वर्तमान में पदस्थ है। निधि बैंगलोर निवासी भरत कुमार आंचलिया की पत्नी, सुभाष चन्द्र और प्रेमलता आंचलिया की पुत्रवधू हैं।