दिव्य महाराष्ट्र मंडल

दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाई बस्तर बेल मेटल से समाजसेवी महिलाओं का सम्मान

-  डा. कमल वर्मा और डा. संगीता कश्यप का सक्षम संस्था ने किया सम्मान

- कोपलवाणी संस्थान सेमरिया में हुआ महिला सम्मान समारोह का आयोजन

रायपुर। समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल सक्षम सेवा संस्थान महिला आयाम छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा समाजसेवी महिलाओं के सम्मान समारोह का आयोजन कोपलवाणी संस्थान सेमरिया रायपुर में किया गया। इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि सभी समाजसेवी महिलाओं को दिव्यांग और मूकबधिर बच्चों द्वारा बनाई गई बस्तर की बेल मेटल यानी ढोकरा आर्ट की कलाकृति भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची कौशल्या साय ने सभी को समाजसेवा के लिए प्रेरित करते हुए अपने इस सेवाभाव से लोगों को प्रेरित करने की बात कहीं।

कौशल्या साय ने कहा कि आज का समय ऐसा है कि परिवार के साथ मिलकर रहना चाहिए। संगठन ही शक्ति है। इसलिए एक साथ रहना जरूरी है। अभी का समय महिलाओं को सशक्त करने का है। और यह हम सब की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सक्षम की प्रांत अध्यक्ष डा. सुरेंद्र शुक्ला ने की। विशिष्ट अतिथि के रुप में छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग की पूर्व अध्यक्ष शताब्दी पांडे उपस्थित थीं।

उक्त कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उत्कृष सेवा प्रदान करने वाली 101 महिलाओं का सम्मान कोपलवाणी के मुकबधिर दिव्यांग छात्रों द्वारा बनाई गई बस्तर की चित्र बेंट सम्मान स्वरूप दिया गया। सक्षम के प्रांत संगठन मंत्री रामजी राजवाड़े का कार्यक्रम संचालन में विशेष मार्गदर्शन रहा एवं सक्षम की जिला अध्यक्ष डॉ.नम्रता सिरमौर जी की कार्यक्रम में मुख्य सहभागिता रही।

कार्यक्रम का संचालन और सत्कार में सक्षम के सचिव अनूप कुमार पांडेय ने किया। इस अवससर पर पदमा शर्मा (सक्षम प्रांत महिला आयाम प्रमुख)  शरद चन्द्रा (सक्षम प्रांत युवा आयाम प्रमुख), जैनेन्द्र जैन (सक्षम प्रांत कोषाध्यक्ष) ,श्रीमती अंजलि चावड़ा जी (सक्षम प्रांत सह सचिव ) एवं श्रीमती इंदिरा जैन  (सक्षम प्रचार प्रमुख) उपस्थित थे।