चौबे कालोनी, रोहिणीपुरम, बूढ़ापारा और अमलीडीह केंद्र में हुआ चालीसा पाठ
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से हर शनिवार होने वाले हनुमान चालीसा और राम रक्षा स्त्रोत का पाठ इस शनिवार भी पूरे उत्साह के साथ जारी रहा। महिला केंद्रों ने इस बार हनुमान चालीसा पाठ के साथ देवी भजनों का भी गायन किया।
आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि इस शनिवार चौबे कालोनी, रोहिणीपुरम, बूढ़ापारा और अमलीडीह केंद्र की महिलाओं ने राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इन सभी केंद्रों की महिलाओं ने चालीसा पाठ के साथ सुंदर भजनों की प्रस्तुति देकर आयोजन को भक्तिमय कर दिया।

चौबे कालोनी केंद्र के सदस्यों ने महाराष्ट्र मंडल परिसर में पाठ किया। इस दौरान मनीषा वरवंडकर, रोहिणी नेने, सुषमा आप्टे, अंजली वैद्य, स्वाति डबली, अलका मराठे, संगीता निमोणकर, अनुपमा बोधनकर और अक्षता पंडित उपस्थित थीं। इसी तरह बूढ़ापारा केंद्र की महिलाओं द्वारा किए गए पाठ के दौरान मोहन देसाई, प्रदीप देशपांडे, दिनकर करकशे, सुनील नांदेडकर, संगीता नादेड़कर, अनघा करकशे, अपर्णा मोघे, अर्चना पराड़कर और दमयंती देशपांडे उपस्थित थीं।

आस्था काले ने आगे बताया कि इसी तरह अमलीडीह केंद्र द्वारा किए गए पाठ के दौरान अर्चना भाखरे, अक्षरा भागड़े, पुष्पलता देवांगन, उषा पवार, सुरेखा मेघावाले, भुमिजा देवांगन, शैला शर्मा, शोभा जोशी, सोनू सिंग उपस्थित थे। वहीं रोहिणीपुरम केंद्र द्वारा केंद्र की सदस्या प्रीति गनोदवाले के निवास पर पाठ किया गया। वहीं सुंदर देवी भजन ने इस अवसर को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान श्याम जोशी, संध्या खंगन प्रीति गनोदवाले, अल्का कुलकर्णी, चित्रा बल्की, सोनाली कुलकर्णी, अपर्णा वऱ्हाड पांडे, शीतल कांबळकर, प्रांजल बल्लाळ, राजश्री वैद्य शामिल हुई।
